
जमशेदपुर : लगातार दूसरी बार टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव चुने जाने पर इंटक नेता शैलेश पांडेय व उनकी टीम ने नितेश राज को बधाई दी है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि वे टाटा स्टील के साथ-साथ शहर के अन्य कारखानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी मजदूर आंदोलनों में सक्रियता से हिस्सा लेंगे। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से राजा सिंह राजपूत, अवधेश सिंह, अरूण त्रिपाठी, कौशल कुमार, निलेश तिवारी, संतोष सिंह, रवि यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

टाटा वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संजीव तिवारी को एनएस ग्रेड के लड़कों ने सम्मानित किया। इनमें अभिषेक ओझा, मनोज, रजनी, राजकुमार बास्केय, मनीष कुमार, एम के पांडेय व अन्य शामिल थे। (नीचे भी पढ़ें)

टाटा वर्कर्स यूनियन में निर्वाचित कमेटी मेंबर एम भास्कर राव को पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन के द्वारा आज सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सकिल अहमद,भास्कर राव, कमलजीत सिंह, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, अमरीक सिंह, अरशद अली, बिधान मरांडी, धनरंजन शर्मा, बलविंदर सिंह, अनंटो संट्रा, राजीव मिश्रा व अन्य लोग उपस्थित थे।





