• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-bjp-opposses-government-decision-रघुवर सरकार की नियोजन नीति वापसी के फैसले पर भाजपा ने हेमंत सरकार के विरुद्ध खोला मोर्चा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मंत्रिमंडल से पूछें सात सवाल-video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड की पूर्ववर्ती भाजपा की रघुवर सरकार की नियोजन नीति वापस लेने सहित जेपीएससी परीक्षा से जुड़े कई संशोधनों पर राज्य की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने हेमंत सरकार की कार्यसंस्कृति और मंशा पर गंभीर सवाल उठाये हैं. मंगलवार की कैबिनेट बैठक में वर्ष 2016 और 2018 की संशोधित नियोजन नीति को रद्द करने के निर्णय को अप्रासंगिक करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने विरोध ज़ाहिर किया है. रांची में भाजपा के विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संवाददाता सम्मेलन कर इस नीति के संशोधन का विरोध किया और कहा कि यह गलत तरीके से नियमों को बदल दिया गया है. इससे सबको न्याय नहीं मिल सकेगा. (नीचे पढ़े भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के सात सवाल)

भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी.

दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सरकार के निर्णयों को बेतुका करार देते हुए तीव्र आलोचना की है. कहा कि बगैर नई नियोजन नीति लागू किये जल्दबाजी में लाखों योग्य प्रतिभागी युवाओं को रोज़गार से वंचित करना गंभीर कोटि का अपराध है. उन्होंने उन सफ़ल प्रतिभागियों के प्रति भी गहरी चिंता ज़ाहिर किया है जो नियुक्ति पत्र का इंतेज़ार कर रहे थे. छात्रों और प्रतिभागियों के भविष्य की चिंता करते हुए भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कड़ी मेहनत के बूते परीक्षा पास करना और नियुक्ति पत्र मिलने की जगह विज्ञापन रद्द करने की ख़बर मिलना अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है. भाजपा ने हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली यूपीए गठबंधन सरकार को युवा विरोधी करार देते हुए निर्णयों की समीक्षा और अविलंब वापस लेने की मांग की है. इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड सरकार से भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सात सवालों पर जवाब पूछा है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भाजपा के सवाल :- (नीचे पढ़े भाजपा के 7 सवाल)

भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी.
  1. सोनी कुमार के मामले में आठ फ़रवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। राज्य सरकार ने SLP दायर की है उसके पहले इस निर्णय के लिए इतनी हड़बड़ाहट क्यों?
  2. नियोजन नीति ग़लत थी तो राज्य सरकार ने उसे हाइ कोर्ट में डिफेंड क्यों किया? फिर हाइ कोर्ट में हारने के बाद सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज क्यों किया?
  3. पहले कोर्ट से बिना स्टे ऑर्डर लिए नौ महीनों तक बहाली रोक की जाती है और साल भर के बाद ख़त्म कर दी जाती है ये कैसा निर्णय है?
  4. 2011-2013 ज़िलों के इतिहास, संस्कृत तथा संगीत के शिक्षक, पीआरटी शिक्षक, पंचायत सचिव अभ्यर्थी, रेडियो ऑपरेटर, स्पेशल ब्रांच और उत्पाद सिपाही के हज़ारों अभ्यर्थी जिनका डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन होकर बस ज्वाइनिंग बाक़ी थी उनकी रोज़ी रोटी भी सरकार ने छीन ली है.
  5. कैबिनेट सचिव छठी जेपीएससी का कट ऑफ़ डेट 1 अगस्त 2016 बता रहे हैं जबकि वास्तविक रूप से वह 1 अगस्त 2010 था. सातवीं जेपीएससी का कटऑफ उस हिसाब से अगस्त 2011 होना चाहिए. पिछले बार 7वीं जेपीएससी का जो विज्ञापन निकला था उसमें भी कट ऑफ़ साल 2011 रखा गया था. इस पर स्थिति स्पष्ट हो.
  6. जेपीएससी में प्रत्येक पेपर में न्यूनतम मार्क क्यों नहीं सुनिश्चित किया जा रहा है? स्थानीय भाषा या झारखंड का विशेष पेपर का महत्व क्यों नहीं है? क्या अर्थशास्त्र में फ़ेल होने वाले अभ्यर्थी को राज्य सरकार वित्त अधिकारी बनाना चाहती है?
  7. बिना नई नियोजन नीति या उसका मसौदा बनाए पुरानी को निरस्त करके चली आ रही नियुक्ति प्रक्रिया को डिरेल करने के पीछे किन लोगों की साज़िश है? और अगर पिछली सरकार के समय की सारी नियुक्तियां ग़लत लग रही है तो छठें जेपीएससी के लिए ये विशेष प्रेम मुख्यमंत्री का क्यों है ?
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur jugsalai np retired employees demands : जुगसलाई नप के रिटायर्ड कर्मियों ने भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल मोदी को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगें पूरी कराने की पहल का मिला आश्वासन
खबर

Jamshedpur jugsalai np retired employees demands : जुगसलाई नप के रिटायर्ड कर्मियों ने भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल मोदी को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगें पूरी कराने की पहल का मिला आश्वासन

September 19, 2026
Jamshedpur shri gau-kripa katha mahotsav-पाश्चात्य संस्कृति में पढ़कर आज के बच्चे गौ माता और सनातन संस्कृति से होते जा रहे हैं दूर: संत ग्वाल श्री महाराज,महाराज ने कहा-“गौ पशु नहीं, संपूर्ण ब्रह्मांड और तैंतीस कोटि देवी-देवताओं की अधिष्ठान शक्ति है”

West singhbhum murder accused arrested : चक्रधरपुर सीडीपीओ ऑफिस कर्मी अनीता बिंद की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अनीता के शादी से मना करने पर चाकू से रेत दिया गला
खबर

West singhbhum murder accused arrested : चक्रधरपुर सीडीपीओ ऑफिस कर्मी अनीता बिंद की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अनीता के शादी से मना करने पर चाकू से रेत दिया गला

September 19, 2026
Next Post
jamshedpur-murder-unsolved-घटना के चार दिन बाद हत्यारे का पता तक नहीं लगा पाई पुलिस, मामला उलीडीह में पत्थर से कूचकर हत्या का

jamshedpur-murder-unsolved-घटना के चार दिन बाद हत्यारे का पता तक नहीं लगा पाई पुलिस, मामला उलीडीह में पत्थर से कूचकर हत्या का

Jamshedpur : राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण बोर्ड का गठन, स्वास्थ्य मंत्री अध्यक्ष, दीपिका पांडेय, पारस नाथ मिश्रा सदस्य मनोनीत

Jamshedpur : चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का दो दिवसीय सेमिनार कल से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News