
जमशेदपुर : झारखंड राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण बोर्ड का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उपाध्यक्ष प्रधान सचिव हैं। पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के तहत 21 सदस्यों की इस टीम में शहर के शिक्षाविद व समाजसेवी सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष पारस नाथ मिश्रा को इस बोर्ड में सदस्य मनोनीत किया गया है। बोर्ड में सदस्य के रूप में दीपिका पांडेय को भी शामिल किया गया है. बता दें कि ‘पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम-1994’ गर्भधारण और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 भ्रूण हत्या और भारत में गिरते लिंग अनुपात को खत्म करने के लिए भारत की संसद द्वारा पारित अधिनियम है। अधिनियम में पूर्व लिंग निर्धारण करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य गर्भाधान के पहले या बाद में लिंग चयन तकनीक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने और सेक्स चयनात्मक गर्भपात के लिए प्रसव पूर्व निदान तकनीक के दुरुपयोग को रोकना है।





