
जमशेदपुर : जमशेदपुर के महिला थाना में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग किशोरी ने अपने पिता के साथ नहीं रहने की इच्छा जाहिर की है. किशोरी धनबाद की रहने वाली है और शहर में अपने ननिहाल में रह रही है. शुक्रवार को किशोरी अपने ननिहाल के लोगों के साथ शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची. हालांकि महिला थाना द्वारा उसके पिता को थाना बुलाया गया था. सूचना पाकर किशोरी के पिता महिला थाना पहुंचे और वहां से किशोरी को अपने साथ धनबाद ले गए. मिली जानकारी के अनुसार किशोरी धनबाद की रहने वाली है. 10 साल की उम्र में ही उसकी मां की मौत हो गई थी. तब से उसके पिता ही उसे पाल रहे हैं. उसकी एक छोटी बहन भी उसके साथ है. उसने आरोप लगाया है कि घर पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. जिससे परेशान होकर वह वहां से भाग कर अपनी नानी के घर पर आ गई थी.




