
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट कंपनी गेट के पास फोटोग्राफर विनय सिंह पर हुए हमले के विरोध में फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर ने एक अहम बैठक की. एसोसिएशन ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. बिष्टुपुर स्थित कीनन स्टेडियम के पास स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क में एक बैठक कर एसोसिएशन के सदस्यों ने फोटोग्राफर्स को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की. (नीचे खबर पढ़े, देखें वीडियो)
एसोसिएशन के गुरजीत सिंह ने बताया कि कई फोटोग्राफर्स पर पिछले कुछ दिनों में कई बार हमले हो चुके हैं इसलिए पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर पहल करें. उन्होंने बताया कि विनय सिंह पर गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. एसोसिएशन ने मांग की हैं कि जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए नहीं तो वे लोग आंदोलन को बाध्य हो जायेंगे.





