
सरायकेला : सरायकेला जिले के एसपी और एसडीपीओ ने शनिवार को सदर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया. इस मौके पर एसपी एम अर्शी ने जिला वासियों से अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लेने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि देश में निर्मित वैक्सीन पूरी तरह से कारगर और प्रभावी है. उन्होंने आम लोगों से वैक्सीन को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से बचने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं एसडीपीओ राकेश रंजन ने भी आम लोगों से कोरोना वैक्सीन इन के नाम पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से दूर रखने की अपील की. उन्होंने बताया, कि देश के वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों के कारण आज यह संभव हो सका है. देशी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है. अपनी बारी आने पर लोग यह वैक्सीन अवश्य लें.












