
किसान बिल की ओट में विदेशी हस्तक्षेप और भारत के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय प्रोपगेंडा के विरुद्ध कांग्रेस सरीख़ी पार्टियां सचिन तेंदुलकर का विरोध कर रही है. इस मामले में शनिवार को झारखंड भाजपा ने भारत रत्न सचिन रमेश तेंदुलकर का खुलकर समर्थन किया हैं. कांग्रेस की केरल ब्रांच के युवा कार्यकर्ताओं ने क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर की तस्वीर पर कालिख पोतने के मामले पर झारखंड भाजपा के प्रवक्ता और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के लाइफ़ मेंबर कुणाल षाड़ंगी ने तीव्र आलोचना की है. भाजपा प्रवक्ता षाड़ंगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत विरोधी प्रोपगेंडा के ख़िलाफ़ हिंदुस्तान के समर्थन में ट्वीट करना सचिन तेंदुलकर का साहसिक निर्णय था. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सम्मान बनाये रखने के लिए जो ट्वीट किया वह देश हित में लिया गया निर्णय था. सचिन में अपने निर्णय से पुनः साबित कर दिया कि वे महान क्यों हैं और देश विदेश के लोग उन्हें भगवान की तरह आस्था और सम्मान क्यों देते हैं. झारखंड भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि रिहाना, ग्रेटा और मिंया खलीफा के कंधे का सहारा लेकर चलने वाली कांग्रेस की केरला ब्रांच ने महज़ विरोध के लिए विरोध जताकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास किया जा रहा हैं. कुणाल षाड़ंगी ने इसपर टिपनी देते हुए कहा कि लगभग ढ़ाई दशकों तक भारतवासियों की अपेक्षाओं का भार अपने कंधों पर ढोने वाले सचिन तेंदुलकर ने हम सबों को अत्यंत चुनौतीपूर्ण समय में भी ख़ुश होने के यादगार अवसर दिये हैं। भारतीय ध्वज को अपनी हेलमेट पर लगाकर सर्वोच्च सम्मान देने वाले तेंदुलकर की अप्रतिम राष्ट्रभक्ति को कांग्रेस के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है. झारखंड भाजपा ने सचिन तेंदुलकर के समर्थन करते हुए कांग्रेस को राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सोचने की नसीहते दी है. इसमें राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा गया हैं कि इटली, बैंकॉक में छुट्टियां मनाने वाले राहुल गाँधी जैसे नेता के रहते कांग्रेसी कार्यकर्ता यदि रिहाना, ग्रेटा और मिंया खलीफा के समर्थन में सचिन का विरोध कर रहे हैं, तो इस प्रेरणा का स्रोत हम सभी को मालूम होना चाहिए.














