
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत न्यू उलीडीह बस्ती में पति- पत्नी के बीच विवाद में महिला के भाई ने अपने बहनोई के पिता यानी अपनी बहन के श्वसुर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे श्वसुर टुकलु साव गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है. वहीं घटना के बाद आरोपी साला मौके से फरार हो गया. इस संबंध में आरोपी के बहनोई सोनू साव ने बताया, कि हम दोनों पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी चल रही थी. इसी बीच उसका साला आया और उसके पिता को मारकर घायल कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे भाई के साथ भी हाथापाई कर दी फिलहाल मामले की जानकारी उलीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है.






