
जमशेदपुर : जिले में 1 मार्च से ऑटो ड्रेस कोड अनिवार्य किये जाने संबंधी आदेश के विरोध में जमशेदपुर स्कूल वाहन सेवा संचालक समिति ने मंगलवार को एक मांग पत्र जिल के उपायुक्त को सौंपा. समिति ने कहा है कि सरकार पहले हमारी जरूरत को समझे, फिर हम भी उनके आदेश ड्रेस कोड लागू करने पर विचार करेंगे. समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने अपनी शर्तों को रखते हुए कहा है लॉकडाउन में ऑटो चालकों को देखनेवाला कोई नहीं था, न ही उनकी कोई बीमा है. इस कारण पहले सरकार 10 लाख का बीमा कराएं, फिर जिला प्रशासन के नियम को माना जाएगा.













