
जमशेदपुर: पूरे देश भर के साथ साथ जमशेदपुर में भी जनसंघ काल के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती को समर्पण दिवस के रूप में भाजपा ने मनाया. भाजपा जमशेदपुर जिला कार्यालय में इस उपलक्ष्य में एक सभा का आयोजन कर समर्पण दिवस मनाया गया , मौके पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास मौजूद रहे , वहीं पार्टी के प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर के तमाम पदाधिकारी यहां मौजूद रहे . सभी ने पंडित दीनदयाल के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की . इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पंडित दीनदयाल का सपना अंत्योदय था , और आज देश मे अंत्योदय यानी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंच रही है. कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत मे शामिल करने से लेकर अयोध्या में राममंदिर का निर्माण ये तमाम सपने पंडित जी ने देखे थे और तमाम कार्यों को देश के प्रधानमंत्री पूर्ण कर रहे हैं.




