
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र केन्दाडीह में कोविड-19 का वैक्सीन प्रखंड एवं अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया. बीडीओ-सह-सीओ सीमा कुमारी समेत प्रखंड के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी जिनका नाम वैक्सीनेशन प्रोग्राम लिस्ट में था. वें वैक्सीन लेने स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और कोविड 19 की वैक्सीन लिया. वैक्सीन लेने के पश्चात सभी को 30 मिनट के लिए ऑब्जर्वेशन रूम में बैठाया गया, किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने पर सभी को छुट्टी दे दी गई.मौके पर बीडीओ सह सीओ ने कहा कि फ्रंट लाइन वर्कर का वैक्सीनेशन चल रहा है. इसी क्रम में प्रखंड और अंचल के पदाधिकारी व कर्मियों ने वैक्सीन लिया और पूरी तरह सुरक्षित है.उन्होंने लोगों से अपील किया है कि जब सभी का टीकाकरण किया जाने लगेगा तो वे अवश्य वैक्सीन लें और अपने परिवार एवं समाज को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बनाये रखने में सरकार और प्रशासन का सहयोग करे.




