
जमशेदपुर: कांग्रेसी नेता सह सांसद प्रतिनिधि लालबाबू सरदार ने पाला बदलते हुए इंटक के ददई दुबे गुट को छोड़ संजीवा रेड्डी गुट का दामन थाम लिया है. सरदार बुधवार को इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में इंटक में शामिल हो गए हैं. राकेश्वर पांडेय ने लालबाबू का स्वागत किया और उन्हें सरायकेला-खरसावां जिले में असंगठित मजदूरों के हित में कार्य करने का निर्देश दिया है. लालबाबू सरदार के साथ सत्य प्रकाश राय, होपना हेम्ब्रम, विकास तांती, सुनील कुमार एवं विकास कुमार साव भी इंटक के संजीवा रेड्डी गुट में शामिल हुए हैं. इस अवसर पर कांग्रेस के वरीय जिला उपाध्यक्ष एवं इंटक नेता केपी तिवारी भी मौजूद रहे.




