
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के सरायकेला एसडीओ के नेतृत्व में शनिवार को आदित्यपुर इंडो डेनिश टूल रूम का निरीक्षण किया गया. इस दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कानन पात्रा एसडीओ कार्यालय के सहायक राजीव श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. जानकारी देते हुए एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने बताया, कि ई कल्याण पोर्टल के माध्यम से सुविधा लेने वाले जिले के सभी तकनीकी संस्थानों की जांच की जा रही है. इसके तहत फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है.
गौरतलब है कि इससे पूर्व शालीमार आईटीआई और जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का भी फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा चुका है. इधर एसडीओ के पहुंचते ही संस्थान में हलचल तेज हो गई. हालांकि एसडीओ ने जांच के बाद संस्थान में सब कुछ ठीक-ठाक होने की बात कही है.



