
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन की ओर से रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम समाजसेवी रवि जायसवाल व रानी गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इसमें समाज के लिए कार्य करने तथा संगठन को कैसे आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई. चर्चा के क्रम में कैसे कार्य करना है, सभी को एक दूसरे से राय विचार करके और एकता बनाकर कार्य करने पर सहमति बनी. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में सतीश पांडे, शंभु शरण, काजल, सोनू मंडल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, अमित उपाध्याय, सिद्धार्थ मोदक व अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में संगठन से जुड़े नए लोगों को सम्मानित किया गया, जिनमें ज्योति दास, लीना दत्ता, मिताली दास, सरोज गुप्ता, सुधा मिश्रा एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल थे. बताया गया कि दो दिन बाद मिलन समारोह का आयोजन का कार्यक्रम होगा, जिसकी सूचना सभी को दी जायेगी.












