
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी डॉ एम तमिल वाणन ने रविवार को कोरोना वैक्सिन की दूसरी डोज ली. रविवार को एसएसपी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हे वैक्सिन की दूसरी डोज दी गई. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ एके लाल और जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ साहिर पाल मौजूद थे. इससे पूर्व एसएसपी ने 28 दिन पहले कोरोना की पहली डोज ली थी. एसएसपी के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों को भी कोरोना की दूसरी डोज दी जाएगी.












