
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होली के दिन हरिद्वार पहुंचे. उनके साथ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, रामबाबू तिवारी, भूपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे. वह हरिद्वार स्थित बाबा रामदेव के आश्रम में गए, जहां उन्होंने बाबा रामदेव जी महाराज से मुलाकात की और उनके साथ समय भी व्यतीत किया.

आपको बता दें कि अभी हरिद्वार में स्नान भी चल रहा है, जिसका लाभ रघुवर दास ने उठाया और होली के दिन उन्होंने आशीर्वाद भी मां गंगे का लिया.













