
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित बालीचेला स्कूल प्रांगण में पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने साथी व सहपाठी स्वर्गीय संजीव झा उनकी पत्नी, बेटी एवं बेटे को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे. दिनांक 27 मार्च की अहले सुबह 4 बजे दिल्ली से अपने गांव सहरसा जाने के क्रम में गोपालगंज जिला क्षेत्र में इस स्कूल के साथी संजीव झा, उनकी पत्नी, एक बेटी एवं एक बेटा का हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसकी जानकारी मिलने पर ” हमारा प्यारा बालीचेला ” ग्रुप के सभी सदस्य काफी मर्माहत थे. स्कूल के पुराने साथियों के ग्रुप का सबसे सक्रिय एवं मस्तमौला सदस्य की मौत की जानकारी भी संजीव के परिजनों को भी इस ग्रुप के माध्यम से ही हुई. चार बजे सुबह में दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटने के बाद किसी सज्जन ने संजीव के मोबाइल से ही फोटो खींचकर “अपना प्यारा बालीचेला” ग्रुप में संजीव के ही नंबर से पोस्ट कर दिए एवं अपनी आवाज रिकार्ड कर कहा कि इस दुर्घटना में सभी लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही ग्रुप के एक सदस्य को फोन कर सुबह 6 बजे जानकारी दे दी. ग्रुप के सदस्यों ने जल्द संजीव के घर पहुंचकर उनके माता-पिता को घटना की जानकारी दी एवं आधे घंटे में गाड़ी की व्यवस्था कर गांव सहरसा के लिए रवाना किए. स्कूल में साथ पढ़े साथियों ने दाह-संस्कार के दूसरे दिन होली पर्व होने के बावजूद 11 बजे अपने पुराने स्कूल बालीचेला के प्रांगण में अपने प्रिय साथी रहे स्वर्गीय संजीव झा उनकी पत्नी, बेटी एवं बेटे को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की. शोकसभा में पुराने साथियों के साथ ही साथ उस समय के पुराने शिक्षक एसडी सिंह भी जानकारी पाकर शोक सभा में शामिल हुए एवं तस्वीर पर माला चढ़ाकर एवं दुख की घड़ी में दो शब्द रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी सहपाठियों के मनोबल को बढ़ाए. अपने साथी को श्रद्धांजलि देने के लिए होली का दिन होते हुए भी 28 स्कूली साथी कई वर्षों बाद दुखी मन से बालीचेला स्कूल पहुंचे. झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि संजय यादव ने बताया कि जब संपूर्ण लॉकडाउन था तब उनके द्वारा लोगों से आर्थिक सहयोग लेकर राशन वितरण का कार्यक्रम चल रहा था, तो संजीव को फोन कर जानकारी देने बाद संजीव उसके घर उसी i20 कार से ( जिसमें दुर्घटना घटी ) पहुंचकर स्वयं 2,500 रुपये का सहयोग प्रदान किए और कहे कि जरूरत पड़ेगा तो और सहयोग करूंगा. साथ ही सोनारी एरोड्रम ऑटो स्टैंड में राशन बांटने के समय उसी कार से अपने पिता को साथ लेकर आए एवं करीब आधे घंटे साथ रहे. 12 फरवरी को संजीव ने संजय यादव को फोन कर कहा कि संजय कोई कंप्यूटर सिखा लड़का है तो बताओ मुंबई में रखवा दूंगा, उन्होंने अपना भगिना को जो मुंबई में रहता है, उसे संजीव का नंबर भेजा एवं फोन कर कहा कि संजीव से बात कर लो अपने लिए नहीं तो किसी और को इसकी जानकारी दे दो. इसके बाद यह हादसा ही हो गया.











