
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 13 के पास फल वाले से विवाद के बाद हुए पथराव मामले में पीड़ित फैयाज के बयान पर पांच लोगों के अलावा 25-30 अन्य लोगों के खिलाफ मानगो थाना में मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में शाहिद, सोनू, दानिश, शाहिद और निजाम को आरोपी बनाया गया है. इधर शिकायत के बाद पुलिस सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.विदित हो कि सोमवार को जवाहरनगर रोड नंबर-14 निवासी अफजल रोड नंबर- 13 के पास फल विक्रेता तन्नू से फल खरीदने पहुंचा था. फल देने में देरी होने से दोनो के बीच विवाद हो गया. तन्नू ने अफजल पर वार कर दिया जिससे अफजल के सिर पर गंभीर चोट आई. इधर घटना के बाद जाकिर हुसैन के बयान पर तन्नू और दो अन्य पर मानगो थाना में मामला दर्ज किया गया. इधर मंगलवार की देर शाम पीड़ित पक्ष की ओर से 50 से 60 की संख्या में लोग रोड नंबर-13 के पास पहुंचे और अचानक पथराव शुरू कर दिया. दूसरे पक्ष ने भी पथराव शुरू कर दिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में मोर्चा संभाला था.














