
जमशेदपुर : कांग्रेस कमेटी में कदमा और सोनारी प्रखण्ड सचिव बनने पर अभिषेक मोहंती को सभी क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है. वहीं अभिषेक मोहंती ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष बिजय खां तथा कदमा व सोनारी प्रखण्ड अध्यक्ष बबुआ झा का धन्यवाद दिया है. बताया गया है कि अभिषेक की संगठनात्मक प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर पार्टी ने उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है. अभिषेक पिछले कई वर्षों से कदमा में रहकर समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं. अभिषेक मोहंती ने कदमा और सोनारी प्रखण्ड के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी है. वहीं जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.













