
जमशेदपुर : बंगाली नववर्ष को लेकर रेलवे ने एक नया फैसला लिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतगर्त आने वाले गिधनी स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों के ठहराव का निर्णय लिया गया है. यह ट्रेने 12 अप्रैल 2021 से 18 अप्रैल 2021 तक दो मिनट के लिए गिधनी स्टेशन में ठहरेंगी. इन ट्रेनों में हावड़ा टाटानगर स्पेशल (02829) 19.50 बजे गिधनी स्टेशन पहुचेगी और 19.52 बजे टाटानगर के लिए रवाना हो जाएगी. वहीं टाटनगर से चलकर हावड़ा जाने वाली टाटानगर हावड़ा स्पेशल (02830) 7.23 बजे गिधनी स्टेशन पहुचेगी और 7.25 बजे हावड़ा के लिए रवाना हो जाएगी. इसके अलावा हावड़ा रांची स्पेशल (02895) 15.28 बजे गिधनी स्टेशन पर पहुंचेगी और 15.30 बजे रवाना हो जाएगी. रांची हावड़ा स्पेशल (02896) 12.14 बजे गिधनी पहुचेगी और 12.16 बजे रवाना हो जाएगी.













