
सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 29 के महावीर नगर में मेट्रोपोलिटन संस्था के जिलाध्यक्ष और भाजयुमो नेता आशुतोष कुमार के सहयोग से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, जहां देर रात तक स्थानीय लोग भजनों पर झूमते रहें.महावीर नगर शाम भक्ति मय जागरण का आयोजन किया गया. इस क्रम में स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा आयोजित भक्ति जागरण में एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई .जहां सभी लोग भावविभोर हो उठे . आयोजित जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, वार्ड पार्षद रंजन सिंह, सरायकेला खरसावां प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ,कमलेश कुमार, भोला यादव ,सतीश कुमार, अनु पांडे, नितेश कुमार समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी.













