
जमशेदपुरः मानगो नोटिफाइड एरिया कमेटी के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा भाजपा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह विभिन्न समस्याओं को लेकर मिले. कहा कि मानगो के लोगों को मुलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. गर्मी के दिनों पानी की सप्लाई नियमित हो,गर्मी के दिनों में सभी क्षेत्रों में टैंकर की व्यवस्था से पानी की सप्लाई हो, सभी अपार्टमेंट एवं सभी कॉलोनियों में पानी का कनेक्शन दिया जाए ,सभी क्षेत्रों में सफाई नियमित हो, रामनवमी उत्सव आ रहा है जिन जिन क्षेत्रों में अखाड़ा निकलता है उन क्षेत्रों में अविलंब सफाई की व्यवस्था की जाए.
श्री सहाय ने कहा कि जो भी व्यक्ति पानी का कनेक्शन का मांगेगा उसे अविलंब कनेक्शन दिया जाएगा, पानी नियमित सप्लाई हो स्वच्छ पानी सप्लाई हो, इसके लिए पीएचडी के कार्यपालक अभियंता से लिखित आवेदन देकर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में सफाई की व्यवस्था चल रही है अविलंब हम सभी जिन जिन क्षेत्रों में अखाड़े में रामनवमी की पूजा होती है वहां अविलंब सफाई की जाएगी. साथ ही कहा गया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है वहां पर सिक्युरिटी गार्ड के अविलंब व्यवस्था हो. विशेष पदाधिकारी के मिलने के बाद मांनगो गांधी मैदान में चल रहे कोरोना वैक्सीन कार्यक्षेत्र का भी दौरा किया. इस दौरान भाजपा के नेता नितिन त्रिवेदी, विजय कुमार आदि मौजूद थे.













