
जमशेदपुर : जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से धराए अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद आखिरकार पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया है. पकड़ाए सभी अपराधियों द्वारा मानगो के शातिर अपराधी राजा शर्मा उर्फ राजन शर्मा उर्फ सोनू को मारने की मंशा थी. पकड़ाए अपराधियों के पास से पुलिस ने 17 देसी कट्टा, 5 पिस्टल और 100 गोलियां भी बरामद की है. इस घटना को पुलिस एक बड़ी उपलब्धी मान रही. मामले की जानकारी देते हुए कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गदरा में कुछ अपराध कर्मी छुपे हुए है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार, अमरजीत प्रसाद, गणेश साहू, प्रदीप सिंह, बुद्धू सैनी, अमर ठाकुर, सरबजीत सिंह उर्फ छब्बू और कुणाल गोस्वामी को पकड़ा गया. सभी डकैती की योजना बना रहे थे. पकड़ाए अपराधकर्मी रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार की निशानदेही पर पुलिस ने एजे आकाश उर्फ आकाश महतो, साजन मिश्रा, सौरभ शर्मा उर्फ रिंकू सेठ को गिरफ्तार किया. अर्जुन शर्मा, मोनू शर्मा और बिप्लव बॉस भी शामिल है. सभी की निशानदेही में पुलिस ने 5 देसी पिस्टल, 17 देसी कट्टा, 76 गोली, एक कार, 2 स्कूटी, 11 मोबाइल और 53,200 रुपए नकद बरामद किए है. (नीचे भी पढ़ें)
एक साथ कई मामलों का खुलासा
डीआईजी ने बताया कि इनके पकड़ा जाने से शहर भाई में पिछले डेढ़ महीने जिले में चार फायरिंग के मामले दर्ज किए गए जिसमे उलीडीह में फायरिंग मामला, सिदगोड़ा में फायरिंग मामला, जादूगोड़ा और गोलमुरी में हुए फायरिंग मामले का खुलासा हुआ है. सभी को पकड़कर जेल भेज दिया है. पुलिस द्वारा यह एक बड़ी उपलब्धि है. (नीचे भी पढ़ें)
राजा शर्मा को मारने गए थे, नाइट कर्फ्यू के कारण बचा
मिली जानकारी के अनुसार सभी 8 अप्रैल को उलीडीह में राजा शर्मा को मारने गए थे पर नाइट कर्फ्यू के कारण वह घर चला गया था. वहां से सभी गदरा चले गए थे. वहां सभी ने शराब पी. थोड़ी देर बाद सभी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)
अमरनाथ सिंह गैंग के सदस्य है सभी अपराधी
सभी अपराधी अमरनाथ सिंह गैंग के सदस्य है. अमरनाथ सिंह परमजीत सिंह गिरोह से जुड़ा था जबकि राजा शर्मा और गणेश सिंह अखिलेश गिरोह से जुड़े है. इसी वर्चस्व को लेकर राजा और गणेश के हत्या की योजना थी. (नीचे भी पढ़ें)



गिरफ्तार अपराधकर्मी
गिरफ्तार 15 अपराधियों में रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार, सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बू, प्रदीप सिंह, अमरजीत प्रसाद, गणेश साह, आकाश महतो उर्फ एजे, राजकुमार सैनी उर्फ बुधु सैनी, सौरभ शर्मा उर्फ रिंकू सेठ, साजन मिश्रा उर्फ अभियांशु मिश्रा, कृणाल गोस्वामी उर्फ राहुल, अमर ठाकुर, राहुल सिंह, विप्लव बोस, अर्जुन कर्मकार व मोनू शर्मा शामिल है. इनमें से गणेश साह पश्चिम बंगाल के खड़गपुर और मोनू शर्मा बिहार के अरवल जिला का रहनेवाला है.















