
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव में करम सरदार नामक एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार रात को अपने ही घर में एक रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिसका शनिवार सुबह सरायकेला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. बताया जाता है, कि पिछले कुछ दिनों से करम सरदार का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था. जो घर में अपने पत्नी लक्ष्मी देवी एवं घर के सभी सदस्यों पर बिना मतलब के ही चिल्लाते रहता था. अक्सर शाम के समय अपने आप को घर में बंद कर लेता था. बीती रात भी करम सरदार ने अपने आप को कमरे में बंद कर एक रस्सी के सहारे फांसी लगा ली. परिजनों द्वारा सरायकेला पुलिस को घटना की सूचना दी गई. अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सरायकेला पुलिस द्वारा मामले की छानबीन किया जा रहा है. वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया. जिसके बाद परिजनों ने शव को अपने साथ अपने घर नारायणपुर ले गए जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.













