
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आज 608वां नेत्र शिविर टाटा पिगमेन्टस लिमिटेड के संयोजन में यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आरंभ हुआ। इसमें जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह ने 34 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया तथा ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया। रविवार को नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। आज नेत्र जांच के अवसर नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, उनकी टीम तथा रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ समाजसेवी राकेश मिश्र, प्रकाश मिश्र एवं रेड क्रॉस कार्यकर्ता उपस्थित थे।












