
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक ओर जहां कोरोना के रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर लोग नियम की अनदेखी भी जा रही है. ताजा मामला टाटानगर स्टेशन के पास का है जहां एक नाले में 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा कोरोना नियमों की अनदेखी करते हुए शव को ले जाया गया. (पूरी खबर नीचे देखें.)
इस मामले में सबसे बड़ी चूक यह रही कि बिना प्रशासन की देख रेख में शव को दो अज्ञात लोगों ले जा रहे थे. उनसे यह पूछने पर की शव को किसने उठाने का आदेश दिया तो उन्होंने कहा की पुलिस ने शव को उठाने को कहा है. हालांकि उनके साथ पुलिस का कोई भी जवान मौजूद नहीं था. शव को कपड़े में लपेटकर ले जाया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक इलाके में भिक्षाटन कर जीवन यापन करता था. सुबह से उसका शव नाले में पड़ा हुआ था.






