
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड स्थित वीआईपी अपार्टमेंट में लॉकडाउन का उल्लंघन कर बर्थडे पार्टी मना रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव के बेटे राजुल उर्फ राजू श्रीवास्तव और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस में पुलिस ने 9 लोगों पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बिरसानगर निवासी स्वीटी यादव, तृषा गांगुली बारीडीह बी ब्लॉक निवासी टी गीता, उलीडीह अविनाश नगर निवासी राज कुमार श्रीवास्तव के बेटे राजू श्रीवास्तव, सोनारी आदर्श नगर निवासी विनोद शर्मा, आजादनगर निवासी मो रहमान और जुगसलाई गौरी शंकर रोड निवासी फहद इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार वीआईपी अपार्टमेंट में स्वीटी यादव अपने जन्मदिन की पार्टी मना रही थी. इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस और इलाके के इंसिडेंट कमांडर हरी चंद्र मुंडा मौके पर पहुंचे और पार्टी को बंद कराया. पुलिस सभी को थाने ले गई. हालांकि सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया.













