
जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के पूर्व ओड़िया विभागध्यक्ष प्रोफेसर रमेश चंद्र भूइयां का कोरोना संक्रमण से मेडिका अस्पताल में देहांत हो गया। प्रोफेसर भूइयां ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में 38 साल तक सेवा दी थी। उन्होनें कॉलेज में ओड़िया सहित्य परिषद का गठन किया था। वे उत्कल एसोसिएशन जमशेदपुर के आजीवन सदस्य तथा उपाध्यक्ष, गोलमुरी उत्कल समाज के आजीवन सदस्य तथा उत्कल समाज कॉलेज के प्रतिष्ठाता अध्यक्ष, मानगो ओड़िया विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं ओड़िया दुर्गा पूजा समिति बर्मामाइंस , शिव मन्दिर, जगन्नाथ मन्दिर बर्मामाइंस, आदि विभिन्न समाजिक संस्थाओं के साथ जुड़े थे।












