
जमशेदपुर : कोरोना महामारी के इस दौर में जहां सब परेशानी जूझ रहे हैं वही आज जमशेदपुर शहर के ये युवाओं की टीम लोगो तक हर संभव मदद पहुंचने में जुटी हुई है. इन युवाओं द्वारा मुख्य रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता, हॉस्पिटल की बेड की जानकारी एवं बेड उपलब्ध कराना, प्लाज्मा डोनेशन के लिए लोगो को प्रेरित करना एवं मरीजों को प्लाज्मा की मदद करना, लोगों तक हर संभव सुविधाओ का कॉन्टैक्ट प्वाइंट पहुंचना, सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का लोगो को पालन करने के लिए प्रेरित करना एवं हर संभव मदद पहुंचने की कोशिश की जा रही है. ये युवा लोगों से सोशल मीडिया से ये आग्रह भी कर रहे हैं कि जो भी संभव मदद इस महामारी में फोन या सोशल मीडिया के द्वारा दी जा सकती है उसमें समाज के हर वर्ग के लोग आगे आयें और नि:स्वार्थ भाव से मदद करें. इनके टीम में मुख्य रूप से उमेश पांडे, अतुल प्रभात, सुधीर तिवारी एवं अन्य लोग, नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं. इस टीम के द्वारा पिछले कोविड वेव वर्ष 2020 में भी लोगो के बीच 3000 से अधिक मास्क एवं सैकड़ों लोगो के बीच सैनिटाइजर एवं जरूरतमंदों के बीच कच्चा राशन उपलब्ध कराया था. इनका मानना है जब हम सब एक होकर लोगों को मदद करेंगे तब ही हम इस महामारी को हरा पाएंगे.
ं












