
आदित्यपुर : सरायकेला जिले में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए आदित्यपुर नगर निगम के पार्षदों द्वारा अपने- अपने वार्ड में साफ- सफाई के साथ सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है. इधर बुधवार को वार्ड चार में दमकल विभाग के गाड़ियों से क्षेत्र को सेनेटाइज कराया गया. साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाया गया. वैसे क्षेत्र में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच ऐसे अभियान से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जतायी जा रही है. हालांकि पूरे नगर निगम क्षेत्र में संक्रमितों के आंकड़े हर दिन डरावने होते जा रहे हैं. निगम प्रशासन के साथ अम लोगों को भी सरकारी गाइडलाइंस का पालन सख्ती से करनी होगी.












