
गम्हरिया : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया केंदुआपाड़ा निवासी 19 वर्षीय विकास गोप पिछले महीने की 25 तारीख से अपने घर से लापता है. इस संबंध में युवक की मां आनंदनी गोप ने आदित्यपुर थाने में एक सनहा दर्ज कराया है. दर्ज कराए गए सनहा के आधार पर युवक की मां ने बताया, कि 25 अप्रैल को उनका बेटा यह बोलकर घर से निकला, कि दोस्त के घर जा रहे हैं, लेकिन आज तक वह घर नहीं लौटा. उन्होंने बताया, कि काफी खोजबीन करने के बाद भी अब तक उनके पुत्र का कोई सुराग नहीं मिल सका है. उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए आदित्यपुर थाना पुलिस से अपने पुत्र की तलाश किए जाने की गुहार लगाई है.












