
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई में भाजपा नेता और समाजसेवी विक्रम सिंह की हत्या करने के आरोपी अपराधी और रेलवे ठेकेदार ओमनारायण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. बताया जाता है कि जमशेदपुर पुलिस को पहले ही यह लोोकेशन मिल गया था कि वह आदित्यपुर और जमशेदपुर में आना जाना कर रहा है. बताया जाता है कि पुलिस हर चेकनाका पर अलर्ट थी. बताया जाता है कि वह जमशेदपुर से कोलकाता होते हुए भाग जाने के फिराक में था कि अचानक से पुलिस को उसका लोकेशन मानगो मिला. मानगो को सील कर दिया गया, जिसके बाद मानगो डिमना चौक के पास से उसको पकड़े जाने की खबर है. पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. टुनटुन सिंह के पकड़े जाने को लेकर अब तक अधिकारिक तौर पर पुलिस कुछ बताने को तैयार नहीं है. वैसे विश्वस्त सूत्रों ने जानकारी दी है कि टुनटुन सिंह हथियार के साथ पकड़ा गया है और उससे पुलिस पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि रविवार यानी दो मई को जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित एबी पैलेस होटल में समाजसेवी सह भाजपा नेता विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. होटल एबी पैलेस के मालिक और अपराधी टुनटुन सिंह ने उसकी हत्या की थी. पुलिस द्वारा इस मामले के आरोपी और टुनटुन सिंह के समधि राजकुमार सिंह को मंगलवार को जेल भेज दिया था. पुलिस ने टुनटुन सिंह की गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से दबाव बना रहा था, जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली और उसको गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में मृतक विक्रम सिंह के भाई अमर प्रताप सिंह के बयान पर टुनटुन सिंह समेत कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें टुनटुन सिंह, उसका बेटा अभिषेक सिंह, समधी राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, अमर के चाचा शत्रुघ्न सिंह, चाची और उनके बेटे आकाश शामिल थे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा भी था कि टुनटुन सिंह पिस्तौल लेकर वहां से भाग रहा है.













