
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन सक्रिय है. गुरुवार को जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न इलाकों में कोरोना जांच अभियान चलाया, जिसके तहत सभी इलाकों में जांच शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कोरोना जांच अभियान चलाया जा रहा है. शिविरों में लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करवाकर बारी-बारी से टेस्ट के लिए स्वाब लिया जा रहा है. इस जांच में रैपिड एंटीजन टेस्ट, ट्रूनेट और आरटीपीसीआर के तहत जांच किया जा रहा है.
इन इन क्षेत्रों मे लगेगा शिविर : टेल्को के खडंगझार, बिरसानगर रमणी फ्लैट, साकची गोलचक्कर के पास, गोलमुरी गोलचक्कर के पास, बारीडीह स्थित विजया गार्डन, कदमा बाजार, सोनारी कागलनगर और एयरपोर्ट के पास, बिष्टुपुर बाजार के पास, जुगसलाई नगर निगम के पास और मानगो हनुमान मंदिर के पास.












