
रांची : झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक हफीजुल हसन ने झारखंड विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने उनको यह शपथ दिलायी. 2 मई को मधुपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब तक वे शपथ नहीं ले सके थे. शनिवार को वे विधानसभा में सादे कार्यक्रम के दौरान ही अपनी शपथ ली. उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को चुनाव में हराया था. वे पंचम विधानसभा के सदस्य रुप में अपनी शपथ ली. हफीजुल हसन झामुमो के वरिष्ठ नेता और दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र है. वे पहले से ही हेमंत सोरेन के मंत्रीमंडल में अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री बन चुके है. वे पहले मंत्री बने, फिर वे विधानसभा चुनाव लड़े और जीते. आजसू से लाकर भाजपा ने गंगा नारायण सिंह को वरहां से टिकट दिया था, जहां हफीजुल हसन को जीत मिली थी. शपथ लेने के बाद हफीजुल हसन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री हफिजुल हसन अंसारी को मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मंत्री हफिजुल हसन अंसारी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.














