
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा रोड स्थित आरके इंटरप्राइजेज एक मेडिकल में शनिवार की दोपहर प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई. इस दौरान मेडिकल स्टोर से ऑक्सीजन सिलेंडर को भी जब्त किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में ऑक्सीजन की कालाबाजारी की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीन सिलेंडर जब्त किया है जिसे बाजार मूल्य से काफी अधिक दामों में बेचकर कालाबाजारी की जा रही थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. बता दे की इसके पहले भी बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में प्रशासन ने छापेमारी कर 15 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किया था. बर्मामाइंस में एक रैकेट के तौर पर ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही थी. पुलिस और प्रशासन को मिली जानकारी के बाद विभाग ने ताबड़तोड़ छापामारी की. लगाातर दूसरे दिन इस छापामारी से यह तय हो गया है कि आपदा के इस मौके को अवसर में तब्दील किया जा रहा है और जमकर लूट खसोट किया जा रहा है. इसको रोकने के लिए जमशेदपुर पुलिस और प्रशासन का यह अभियान जारी रखने की जरूरत है. इस बीच झारखंड हाईकोर्ट ने सभी जिले के अधिकारियों को कहा है कि वे लोग
















