
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आये दिन शाम होते ही गर्जन के साथ कम से कम बूंदाबांदी हो जाती है. वही शहर में कही बूदां-बांदी तो कभी झमाझम बारीश होती है. आज सुबह से तेज धूप के साथ जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राजधानी रांची का तापमान 32.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इस बार झारखंड में यास तूफान का प्रभाव लगातार चार दिन देखने को मिलेगा. झारखंड समेत जमशेदपुर में 25 मई को शहर में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वही 26 मई को कुछ इलाकों में झमाझम बारिश होगी. उन दिनों लगभग सभी जिलों में वर्षा होगी. 27 मई को भी बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है. इसी के साथ 28 मई को शहर में बूंदा-बांदी के साथ तूफान का असर कम हो जाएगा. इसके पश्चात दिनों से मौसम साफ रहेंगा, तेज धूप का कहर मंडराएगा. मालूम हो की बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद शनिवार यानी 23 मई की सुबह तक डिप्रेशन में केंद्रित होने की आशंका है. वही डिप्रेशन केंद्रित होने के बाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा, जो 24 मई तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और अगले 24 घंटों में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है.





