
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां पुलिस लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की सेवा में जुटी हुई है. आपको बता दें, पिछले दिनों जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सभी थानों को कोरोना वायरस से संक्रमित परिवार एवं जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन जरूरी दवाइयां और भोजन उपलब्ध कराने की शुरुआत की गई थी. जिसके बाद से लगातार जिले के सभी थाना प्रभारी अपने- अपने क्षेत्र के कोरोना वायरस से संक्रमित जरूरतमंदों एवं परिवारों को हर दिन दवा ऑक्सीजन और भोजन मुहैया कराया जा रहा है. इसी क्रम में आदित्यपुर थाना की ओर से शनिवार को जिले एसपी के निर्देश पर बड़ा गम्हरिया निवासी मनोज पाल के 39 वर्षीय मामा मनोज बेज को मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया.






