
बहरागोड़ा : सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा उपलब्ध करायें गये दवा किट को ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत राणा और बहुलिया पंचायत के उपमुखिया अजित देहुरी ने संयुक्त रूप से जरूरमंद के घर-घर जाकर आज उन्हें उपलब्ध कराया. विदित हो कि बहरागोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही इजाफा को देखते हुए सांसद विद्युत वरण महतो काफी चिंतित थे. इस कोरोना महामारी से अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने कई अहम और महत्वपूर्ण कार्य किया है. उन्होंने कोरोना काल में एंबुलेंस, दवाई किट, कोरोना संक्रमित लोगों को सही समय पर जरूरत के अनुसार सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए एडमिट कराना, बेवस और लाचार मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता करने, आक्सीजन सिलेंडर लाने की तैयारी करने समेत कार्य कर रहे है ताकि जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. सांसद के प्रयास का मुसीबत की घड़ी में लोगों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है. नेता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सांसद का प्रयास जरूरतमंदों के लिए रामबाण साबित हो रहा है. सांसद ने कहा है जनता की सेवा करना ही मेरा एक मात्र उदेश्य है. उनकी समस्याओं का समाधान करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है. जनता का हर समस्या को मैं चुनौती के रूप में स्वीकार कर उनके समाधान के लिए भरपूर प्रयास करता रहुंगा. उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ एक सांसद ही नहीं बल्कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के तमाम जनता का एक सेवक भी हूं. कार्यकर्ताओं को जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी मुझे उससे अवगत करायें समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा. सांसद ने जनता की निस्वार्थ सेवा में लगे सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की प्रसंशा करते हुए उनकी सराहना की है. उन्होंने कहा है दुसरों को सेवा देने के साथ साथ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुद का भी ध्यान रखेंगे और जरूरत पड़ने पर दवाई किट फिर से उपलब्ध करायेंगे.











