
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित हुड़लुंग पंचायत के लुपुंगडीह टोला निवासी सबर बच्ची को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती करा दिया गया है. पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार के ट्विट के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में कार्रवाई का आदेश जमशेदपुर के डीसी को दिया था. जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) सूरज कुमार के आदेश पर सिविल सर्जन एके लाल ने मामले को संज्ञान में लिया है. सिविल सर्जन की देखरेख में बच्ची का इलाज किया जाएगा. थ्री माइक्रोसेफली नामक यह बीमारी 800 से 5000 में से एक बच्चों में होती है. इस बीमारी में यह जेनेटिक और गर्भ में बच्चे के विकास के दौरान सिर की नस दब जाने से होता है. इस बीमारी में मस्तिष्क और शरीर का विकास रुक जाता है. पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने अखबार में प्रकाशन के बाद इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को ट्वीट किया था. ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार को मामले की जांच कर बच्ची को मदद के लिए आदेश दिया. इधर उपायुक्त ने सिविल सर्जन के साथ बैठक की और बच्ची को इलाज के लिए आदेश दिया. फिलहाल सिविल सर्जन की देखरेख में बच्ची का इलाज होगा.











