
जमशेदपुर: जमशेदपुर केरला समाजम मॉडल स्कूल में आज से कोविड के टीकाकरण अभियान आज से शुरू हुआ इस अभियान की शुरुआत टाटा स्टील और केरला समाजम के साझा प्रयास से शुरु हुआ. जिसमें प्रशासन का भी काफी सहयोग रहा. गोलमुरी केरला समाजम में टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया. जिसमें शहर के 18-44 के लोग शामिल हो सकते हैं. इस सेंटर में 1 दिन में 500 लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इस सेंटर में लोगों की बैठने के लिए, कुर्सियां रखे गए हैं साथ ही उनके लिए जल की व्यवस्था भी की गई है. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया है. टीकाकरण के लिए आ रहे लोगों को मास्क पहन कर आना अनिवार्य है. शहर की जनता भी इन चीजों का पूरा पालन कर रही है. केरला समाजम मॉडल स्कूल के चेयरमैन केपी जी नायर ने बताया कि टीकाकरण के लिए आ रहे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े उसकी समुचित व्यवस्था की गई है. साथ ही बताया गया है कि टीकाकरण के पश्चात आधे घंटे रुक कर विश्राम करने के पश्चात आप घर की ओर जा सकते हैं. पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने टीकाकरण सेंटर का जायजा लिया.











