
जमशेदपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जे पी नड्डा एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, जमशेदपुर महानगर के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोचीराम बाउरी के मार्गदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य केपी सिंह के नेतृत्व में 24 मई को कदमा बाजार , कदमा रंकिनी मंदिर एवं कदमा के कई एरिया में मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण किया गया. इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष दीपू सिंह, ओबीसी सरायकेला के संग़ठन प्रभारी राजेश्वर साहू, किसान मोर्चा के जिला मंत्री सह कार्यकर्म प्रभारी मनीष पांडे एवं कदमा के युवा कार्यकर्ता भीम सिंह, बिश्वजीत सिंह , मनोज सिंह, देवी प्रसाद, आनंद राव, बिनोद रजक, बाबू लाल, रमेश राय, भोला भगत एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.












