
जमशेदपुरः मानगो स्थित कालिका नगर में बने नाले के ऊपर लोहे की जाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है. लोग अपने घर तक चार चक्के वाहन नहीं ले जा पा रहे हैं. वही कल रात पुलिस की गाड़ी भी टूटी जाली के कारण रास्ता बदलना पड़ा. वही आम लोगों का कहना है कि हम लोगों ने बार-बार ऑनलाइन कंप्लेंन कर रहे है, लेकिन अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है.आज स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी परेशानी से अवगत कराया है. वही विकास सिंह ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी को मामले की जानकारी देकर इसे ठीक कराने के लिए कहा है. इसमें मोनू चौहान, हरक देव प्रजापति, पिंटू सेठ, रिंकू श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, टुकुन डे, आदि उपस्थित रहे.











