जमशेदपुर : जमशेदपुर ने भले ही तूफानी चक्रवात “यास” का कहर झेल लिया हो पर अब प्रशासन के सामने बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. पिछले 24 घंटे से शहर और आस पास लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है जिससे खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है. रही सही कसर उड़ीसा के ब्यंगबिल डैम ने पूरी कर दी है. डैम से पानी छोड़ने पर इसका प्रभाव खरकई और स्वर्णरेखा नदी पर पास है. (नीचे देखे पूरी खबर. )

निचले इलाके पूरी तरह डूब चुके है. जमशेदपुर की दोनों प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जमशेदपुर के तटीय इलाकों के लगभग ढाई से तीन सौ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. जिससे लगभग तीन हजार की आबादी प्रभावित हुई है. इसमें बागबेड़ा, जुगसलाई, कदमा और मानगो के निचले इलाके शामिल है. हालांकि साइक्लोन यास के संभावित खतरे को देखते हुए पूर्व से ही तैनात एनडीआरएफ और सोशल डिफेंस की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है. जिले के उपायुक्त खुद स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उपायुक्त के निर्देश के बाद बागबेड़ा, शास्त्री नगर और मानगो में एनडीआरएफ के सहयोग से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. वैसे नदियों के किनारे घर बनाकर रह रहे लोग घर छोड़ना नहीं चाह रहे हैं इसको देखते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी सहित सभी आलाधिकारी खुद मोर्चा संभालते हुए बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जबरन पहुंचा रहे हैं. (नीचे देखे पूरी खबर. )

दूसरी ओर, जमशेदपुर में बाढ़ का असर ओड़िशा के ब्यांगबिल डैम और चांडिल डैम का फाटक खुलने के कारण बढ़ती है. इस कारण यहां का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. जिला प्रशासन के मुताबिक, ओड़िशा के ब्यांगबिल के सारे फाटक बंद है, सिर्फ दो फाटक अभी खुला हुआ है, जिसको रात तक बंद किया जा सकता है. वहीं चांडिल डैम का फाटक भी अभी खुला ही हुआ है, जिस कारण आहिस्ता-आहिस्ता नदी के स्तर में ठहराव आ रहा है. वैसे पानी निकलने में 24 घंटे के बाद जलस्तर सामान्य होने की उम्मीद है. वैसे हजारों लोगों को राहत शिविरों में जिला प्रशासन ने पहुंचा दिया है. (नीचे देखे पूरी खबर. )

हर घंटे 0.3 मीटर बढ़ रहा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर
इधर 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से स्वर्णरेखा नदी में पिछले 24 घंटों में ( कल शाम 5 बजे से आज शाम 5 बजे तक) 7.58 मीटर तक बढ़ गया है. हर घंटे नदी का जलस्तर 0.3 मीटर तक बढ़ रहा है. हालांकि प्रशासन इस पर नजर रखे हुए है.
हर दो घंटों में नदी का जलस्तर
रात 1 बजे – 116.300
रात 3 बजे – 116.540
सुबह 5 बजे – 117.060
सुबह 7 बजे – 118.260
सुबह 9 बजे – 120.180
सुबह 11 बजे – 122.180
दोपहर 1 बजे – 122.580
दोपहर 3 बजे – 122.980
शाम 5 बजे – 123.100





