
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को बाजार खुलेगा या नहीं. कैसे खुलेगा, किन नियमों से खुलेगा, इसको लेकर लोगों में काफी सवाल है. खुद दुकानदार चिंतित है. इस सवाल का जवाब हम लोगों ने भी प्रशासन से पूछा. जमशेदपुर के सारे बाजार झारखंड सरकार के लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) के नियमों के तहत ही खुलेगा. 26 मई और 27 मई को सिर्फ दवा दुकानों को खोलने की इजाजत थी. शेष सारे दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया था. लेकिन 28 मई यानी शुक्रवार से सामान्य तौर पर दुकानें खुलेंगी. लॉकडाउन को लेकर जो इजाजत दी गयी थी, उसी इजाजत के तहत सारी दुकानें खुलेंगी और जो दुकानें लॉकडाउन में बंद थी, वह दुकानें बंद रहेगी. दोपहर दो बजे तक खुलने वाली दुकानें खुलेंगी और जो बंद है, वे बंद रहेंगी. लॉकडाउन में जो दुकानें बंद है, उन सारे दुकानों को खोलने पर कार्रवाई की जायेगी. जो खुलने की इजाजत थी, उन दुकानों को सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक खोलने की इजाजत होगी.





