
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मानसून का प्रवेश हो चुका है. जमशेदपुर शहर में मंगलवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है. वैसे मानसून के प्रवेश करते ही बाजारों में छातों की बिक्री शुरू हो गई है. हालांकि आम तौर पर मानसून के वक्त बाजार में छातों की बिक्री होती है, लेकिन इस बार कोरोना काल में छातों की बिक्री में कमी देखी जा रही है. वैसे बाजार में 80 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के छाते उपलब्ध हैं. दुकानदारों के अनुसार पहले की अपेक्षा बिक्री में कमी देखी जा रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




