
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती बुधवार को हूल दिवस के अवसर पर विभिन्न गांव का दौरा कर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. सर्वप्रथम विधायक ने बहरागोड़ा के दुधकुंडी गांव में हूल दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने सिदो-कान्हू अमर रहे का नारा लगाया. विधायक ने सिदो-कान्हू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इसके पश्चात विधायक महंती ने कार्यकर्ताओं के साथ विस क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा कर कर हूल दिवस मनाया. इस दौरान केन्द्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, अध्यक्ष असित मिश्रा, गुरूचरण मांडी, आशीष गिरि, राजू माइती, गौतम दास, देवाशीष दास, विशाल बारिक, मिथुन कर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.












