चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के केंदाडांगरी गांव में नेताजी यूथ स्पोटिंग क्लब द्वारा तिरूपति बालाजी थीम पर भव्य पूजा पंडाल निर्माण कर मां काली की पूजा की जा रही है. मां काली की दर्शन करने और मेला घुमने के लिए पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और चाकुलिया समेत अन्य शहरों से भी ग्रामीण केंदाडांगरी पूजा पंडाल पहुंच रहें हैं. गुरुवार देर रात्रि समाजसेवी अमित महतो और कुड़मी सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष लालटू महतो भी अपने समर्थकों के साथ केंदाडांगरी गांव पहुंचकर मां काली की पूजा अर्चना की और क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी अमित महतो ने कहा कि केंदाडांगरी जैसी सुदुरवर्ती गांव में कमेटी द्वारा भव्य पंडाल निर्माण कर मां की पूजा करना सराहनीय है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होने इसके लिए सभी ग्रामीण और कमेटी के सदस्यों को भव्य पूजा आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और पूजा और बांदना पर्व की शुभकामनाएं दी. कहा कि कमेटी ने गांव में काली पूजा को भव्य रूप दिया है और गांव को शहर में तब्दील किया है. कमेटी ने पूजा के साथ-साथ झारखंडी कला संस्कृति को संरक्षित करने का सराहनीय कार्य किया है. गांव के युवा संगठित होकर अपनी संस्कृति का संरक्षण करें और युवा नशे से दूर रहकर समाज के विकास में योगदान दें. अवसर पर लालटू महतो ने कहा कि गांव में पूजा कर और मेला का आयोजन कर पूजा कमेटी ने लोगों को मनोरंजन देने का काम किया है. (नीचे भी पढ़ें)

यह सराहनीय प्रयास है. यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर अपनी भाषा और संस्कृति को संरक्षण करने का काम किया है. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी संगठित होकर पूजा को सफल बनाएं. कमेटी द्वारा आयोजित झूमर कार्यक्रम का लोगों ने देर रात्रि तक लुफ्त उठाया. वहीं अतिथियों ने भी झूमर की धुन पर खुब थिरके. कमेटी के संरक्षक सरोज महापात्र ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. अवसर पर चंदन महतो, शतदल महतो, राहुल महतो, रबि तिवारी, शिवमंगल सिंह, बापुन दास, रूपम दास, नंदन माइति, राजा महापात्र, रीदू माइति, दीप महापात्र, सुखेन दास समेत अन्य उपस्थित थे.












