
रांचीः भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक बुधवार देर शाम को प्रदेश कार्यालय में शुरु हुई. इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि, प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, सह प्रभारी सुभाष सरकार, सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत कार्यसमिति सदस्य भाग लेंगे. काफी लंबे समय के बाद प्रदेश कार्यसमिति की हो रही बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की होगी. इसके अलावा कार्यसमिति से संबंधित प्रस्तावों और कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी. इस बैठक का समापन एक जुलाई होगा. उक्त बैठक चार सत्रों में होगी. पहले सत्र में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न सांगठनिक एंव आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा होगी. साथ ही साथ राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा होगी. इसके बाद सड़क से लेकर सदन तक जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी. मोदी सरकार की उपलब्धियों को साझा करने के साथ राज्य सरकार पर कार्यसमिति हमलावर होगी. इस दौरान प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया ने कहा कि झारखंड राज्य में विकास का काम अवरुद्ध हो गया है. पिछली सरकार की उपलब्धियों को सराहा. इसके लिए भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की रुपऱेखा तैयार कर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम रघुवर दास, कोडरमा सांसद अन्नर्पूणा देवी, सांसद समीर उरांव भी शामिल होंगे.











