
जमशेदपुर : मानगो के डिमना रोड टीचर्स कॉलोनी निवासी मनोज शर्मा को भारतीय व्यापार मंडल का झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने भारतीय व्यापार मंडल के विस्तार की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए यह मनोनयन किया है. मनोनयन पत्र में बताया गया है कि व्यापारी हित के उत्थान एवं विकास में मनोज शर्मा की लगन व निष्ठा को देखते हुए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है. यह मनोनयन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साह की संस्तुति पर किया गया है. साथ ही आशा जतायी गयी है कि मनोज शर्मा पद की गरिमा बनाये रखते हुए व्यापारी हित एवं संगठन के प्रति निष्ठावान बने रहेंगे.











