
जमशेदपुरः भाजपा सोनारी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती लोधी की अध्यक्षता में भारत सेवाश्रम संघ भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें नवनियुक्त मंडल कार्यसमिति सदस्य को सम्मानित किया गया. सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही हूल दिवस पर शहीद सिंदु,-कान्हू, चांद- भैरव,फुलो-झानो को भी नमन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती रीता मिश्रा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनारी प्रशांत पोद्दार, प्रदेश महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी लख्की सिंह शामिल थे. कार्यक्रम में संगठन कैसे मजबूत होगी इस पर चर्चा की गईं. पीएम मोदी द्वारा जनता के हित में लाभदायी कार्यो की सराहना की गई. साथ ही कोरोना महामारी से बचने के लिए जनता को वैक्सीन लगाने हेतु जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया.इस अवसर पर जिला महामंत्री नीलू झा, रेशमी भारद्वाज, मंडल महामंत्री नारायण प्रसाद, मंडल महिला मोर्चा के सरिता दास, कविता मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्षा सुजाता सरकार, नेहा साहू, रिंकु कुंडू, अनिता देवी, दीपा कुमारी, खुशबू, कुंती, रेनू देवी, आशा देवी, शायना, एवं मंडल के सभी महिला मोर्चा के सदस्य शामिल थे.











